‘260 लोगों की जान किस कारण गई?’ -गहलोत ने मोदी सरकार से की ये बड़ी मांग
18 Jul 2025
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर फिर बोले अशोक गहलोत, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपोर्ट पर अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार से की मांग, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की से जांच करवाने की गहलोत ने की मांग, कहा- अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पूरी सच्चाई सामने लाने एवं हवाई यात्रा पर आमजन का भरोसा जमाने के लिए भारत सरकार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग बिठाना चाहिए, जिसमें भारतीय वायुसेना ने वरिष्ठ अधिकारी एवं एविएशन सेक्टर के विशेषज्ञ शामिल हो जो इस हादसे के हर पहलू की जांच कर सच सामने ला सकें, इस हादसे पर आई AAIB की रिपार्ट के बाद पूरी दुनिया में आशंकाएं बढ़ गई हैं, सबके मन में यह भावना है कि पायलट अपना पक्ष रखने के लिए जीवित नहीं हैं इसलिए उन्हें आरोपित करना सबसे आसान है, कई एक्सपर्ट की राय है कि इतने अनुभवी पायलट जो पूर्णतः स्वस्थ हैं वो जानबूझकर फ्यूल स्विच बन्द क्यों करेंगे? मैं पूर्व में सिविल एविएशन मंत्री रहा हूं, मेरे मन में भी इस रिपोर्ट को लेकर शंकाएं हैं, इस हादसे को एक महीना बीत जाने के बाद भी मीडिया, सोशल मीडिया एवं वैश्विक एविएशन जगत में इस हादसे को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं, सभी देशवासी उद्देलित हैं कि 260 लोगों की जान किस कारण गई?