Agnimitra Paul Latest News - अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल भाजपा का एक प्रखर व ओजस्वी चेहरा हैं. ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया से निकलकर राजनीति के रण में उतरने और फिर राज्य में ममता सरकार को टक्कर देकर विधायक बनने तक की उनकी यात्रा बड़ा ही संघर्षपूर्ण रही है. उन्होंने दो बार लोकसभा के बड़े ही कड़े चुनावी मुकाबले लड़े, जहां एक बार उनका मुकाबला दिग्गज शत्रुघ्न सिन्हा से था, तो वही दूसरी बार बंगाल की जानी-मानी अभिनेत्री जून मालिया से. अग्निमित्रा पॉल पेशे से फैशन डिजाइनर रही है. फैशन जगत में उनकी एक अलग पहचान है. 51 वर्षीय अग्निमित्रा पॉल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ की और इस समय वह राज्य के आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं. इस लेख में हम आपको अग्निमित्रा पॉल की जीवनी (Agnimitra Paul Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अग्निमित्रा पॉल की जीवनी (Agnimitra Paul Biography in Hindi)
| पूरा नाम |
अग्निमित्रा पॉल |
| उम्र |
51 साल |
| जन्म तारीख |
25 नवंबर 1974 |
| जन्म स्थान |
बर्धमान, पश्चिम बंगाल |
| शिक्षा |
फैशन डिजाइनिंग |
| कॉलेज |
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंस |
| वर्तमान पद |
- |
| व्यवसाय |
फैशन डिजाइनर, राजनीतिज्ञ |
| राजनीतिक दल |
भाजपा |
| वैवाहिक स्थिति |
विवाहित |
| पिता का नाम |
डॉ. अशोक रॉय |
| माता का नाम |
- |
| पति का नाम |
पार्थो पॉल |
| बेटें का नाम |
- |
| बेटी का नाम |
- |
| स्थाई पता |
- |
| वर्तमान पता |
- |
| फोन नंबर |
- |
| ईमेल |
- |
अग्निमित्रा पॉल का जन्म और परिवार (Agnimitra Paul Birth & Family)
अग्निमित्रा पॉल का जन्म 25 नवंबर 1974 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल (अब बर्धमान) जिले में हुआ था. अग्निमित्रा पॉल के पिता का नाम डॉ. अशोक रॉय है जो आसनसोल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं. अग्निमित्रा पॉल ने पार्थो पॉल से शादी की है, जो पेशे से एक व्यवसायी है. उनके दो बेटे है. अग्निमित्रा पॉल हिन्दू है.
अग्निमित्रा पॉल की शिक्षा (Agnimitra Paul Education)
अग्निमित्रा पॉल ने वर्ष 1994 में बर्दवान विश्वविद्यालय के बनवारीलाल भालोतिया कॉलेज, आसनसोल से वनस्पति विज्ञान में बीएससी (स्नातक) किया. बाद में, उन्होंने वर्ष 1997 में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंस से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा कोर्स किया.
अग्निमित्रा पॉल का शुरुआती जीवन (Agnimitra Paul Early Life)
अग्निमित्रा पॉल डॉक्टरों और शिक्षाविदों के परिवार से आती है. हालांकि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और फिर उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया. अपनी मेहनत, जानकारी और क्रिएटिविटी के कारण उन्होंने इस क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्धि प्राप्त की. चाहे फिल्म इंडस्ट्री के हीरो-हीरोइन हो या राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय राजनेता, उनके परिधान सबको पसंद आए.
अग्निमित्रा पॉल ने एक फैशन डिजाइनर के रूप में, "कोई मेरे दिल से पूछे" और "वाया दार्जिलिंग" जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए कपड़े डिजाइन किए. उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, श्रीदेवी, ईशा देओल, शोनल रावत, के. के. मेनन, सोनाली कुलकर्णी, विनय पाठक और परवीन डबास के लिए पोशाक और व्यक्तिगत वार्डरोब डिजाइन किए हैं. उन्होंने भारत के कई शहरों में अपना खुद का फैशन लेबल "इंग्गा" शुरू किया. पॉल ने लैक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2013 के लिए भी डिजाइन किया था. पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को पॉल द्वारा डिजाइन किए गए शॉल और कंबल भेंट किए गए. इस प्रसिद्धि के बाद, उनकी पहचान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो गई, जिसके बाद, उन्हें राजनीतिक पार्टी में शामिल होने के ऑफर मिलने लगे.
अग्निमित्रा पॉल का राजनीतिक करियर (Agnimitra Paul Political Career)
देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने 23 मार्च 2019 को सक्रिय राजनीति में कदम रखा और इसकी शुरुआत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर की. पार्टी में शामिल होने के बाद 2020 में, उन्हें पश्चिम बंगाल की भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया. इससे पहले राज्य में इस पद पर लॉकेट चटर्जी आसीन थीं. भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने राज्य के 23 जिलों में महिलाओं के लिए "उमा" (Uma) नामक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया. दरअसल, उमा देवी पार्वती का नाम है.
राज्य में जब 2021 के विधानसभा चुनाव हुआ तब भाजपा ने उन्हें पहली बार आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला तत्कालीन विधायक टीएमसी की सायोनी घोष से था. अग्निमित्रा पॉल ने चुनाव में जीत हासिल की और पहली बार एक फैशन डिजाइनर से विधायक बनी. 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अग्निमित्रा पॉल को कुल 87,881 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी टीएमसी के सायोनी घोष को 83,394 मत मिले. वर्तमान में, अग्निमित्रा यहीं से विधायक है.
विधायक रहते अग्निमित्रा पॉल ने 2022 लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, पर पराजित हो गई. उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा ने हरा दिया. शत्रुघ्न सिन्हा वहां से टीएमसी के उम्मीदवार थे और उन्होंने करीब तीन लाख के भारी अंतर से अग्निमित्रा को पराजित किया. दरअसल पहले यहाँ से बाबुल सुप्रियो भाजपा के सांसद थे, पर आपसी विवाद के बाद उन्होंने 19 अक्टूबर 2021 को आधिकारिक तौर पर सांसद पद से इस्तीफा दे दिया. फिर इसी कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा.
2024 के आम चुनाव में भी भाजपा ने अग्निमित्रा पॉल को टिकट दिया और उन्हें मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया, पर इस बार भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. उन्हें टीएमसी की जून मालिया ने करीब पच्चीस हजार से अधिक वोटो के अंतराल से पराजित किया. इस चुनाव में अग्निमित्रा को कुल 675,001 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी टीएमसी की जून मालिया को 702,192 मत मिले. जून मालिया बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री है.
अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति (Agnimitra Paul Property)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अग्निमित्रा पॉल की कुल संपत्ति 2 करोड़, 64 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 1 करोड़, 20 लाख रूपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको अग्निमित्रा पॉल की जीवनी (Agnimitra Paul Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.