‘जलेबी फैक्टर’ के सवाल पर सतीश पूनिया का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए था कि…

satish poonia on rahul gandhi
8 Oct 2024
हरियाणा की लगभग सभी सीटों के नतीजे आए सामने, नतीजों के अनुसार प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही है भाजपा सरकार, हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद सतीश पूनिया बने किंग मेकर, चुनाव के नतीजों पर प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर सतीश पूनिया ने कहा- हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की यह लगातार जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है, मैं मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली जी और बीजेपी हरियाणा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूँ और जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, वही इसके साथ ही पूनिया ने हरियाणा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मुद्दा जलेबी पर दिया बयान, पूनिया ने कहा- जलेबी मुझे लगता है की कांग्रेस के लिए है, वह उसका रंग भूल गए थे, जलेबी जब अच्छे तरीके से सिकती है तो भगवा हो जाती है, इसलिए यह था इंडिकेशन राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए था कि जलेबी सिक कर बाहर आई तो वो भगवा थी और परिणाम तय हो गया था