ब्लू व्हेल के बाद नया डेथ गेम ‘कोरियन लव’, 3 बच्चियों ने की खुदकुशी, नौवीं मंजिल से लगाई छलांग

4 Feb 2026


गेम की लत में ऐसी डूबी की स्कूल भी छोड़ा, हर वक्त साथ रहती थी, खाना-पीना, टॉयलेट भी साथ जाती थी, सुसाइड नोट में लिखा- 'अब समझ में आएगा इस गेम से हमें कितना प्यार था'

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के पीछे जो कहानी सामने आई है वो झकझोर देने वाली है. 12, 14 और 16 साल की इन तीनों बहनों को मोबाइल गेम की ऐसी लत लगी की पहले स्कूल छोड़ दिया और अब तीनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली. तीनों बहनों को एक टास्क बेस्ड गेम 'कोरियन लव' में ऐसी खोई की हर वक्त साथ रहने लगी. एक साथ नहाना खाना, यहां तक कि टॉयलेट भी एक साथ जाती थी और इसी गेम की लत के चलते स्कूल भी छोड़ दिया था.

80 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग
जानकारी के मुताबिक पिता ने तीनों बहनों को गेम खेलने के मना किया था और डांट लगाई थी. इसके बाद मंगलवार देर रात को करीब 2 बजे तीनों बहनों ने कमरा अंदर से बंद किया और बालकनी में स्टूल रखकर एक-एक करके 80 फीट ऊंचाई नीचे छलांग लगा दी. तीनों बालिकाओं के कमरे से एक डायर में पुलिस को सुसाइड नोट लिखा मिला है. 18 पन्नों के इस सुसाइड नोट लिखा है ''मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही हूं. अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसे आप छुड़वाना चाहते थे'

ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट में दीदी की दलीलें, बंगाल SIR मामले में खुद करेंगी पैरवी !

आत्महत्या लेकिन सभी एंगल से जांच कर ही पुलिस
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के भारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की घटना है. अभी तक की जांच में तीनों के आत्महत्या करने की ही बात सामने आई है. फिर भी पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है.

पिता ने दो शादियां की, शेयर ट्रेडिंग का कारोबार
तीनों बच्चियों के नाम निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) हैं. पिता चेतन ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं. वह मूल रूप से दिल्ली के खजूरी के रहने वाले हैं. परिवार में पत्नी, 7 साल का बेटा और चार बच्चियां थीं. चेतन ने दो शादियां की हैं. पहली पत्नी से बच्चे नहीं होने पर उन्होंने उसकी बहन यानी साली से दूसरी शादी की. दूसरी पत्नी से निशिका और प्राची का जन्म हुआ. इसके बाद पहली पत्नी से भी एक बेटी पैदा हुई. इसके अलावा दूसरी पत्नी से एक बेटी और एक बेटा भी हैं. घटना के वक्त दोनों पत्नियां और चेतन एक कमरे में सो रहे थे. पिता ने बताया कि आवाज सुनकर हम कमरे की तरफ दौड़े. देखा तो कमरा बंद था, इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो बेटियां वहां नहीं थीं. फिर दौड़कर नीचे पहुंचे तो देखा बेटियां नीचे पड़ी हुई थीं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बालिकाओं को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

3 साल से गेम खेल रही थी, कहती थीं कोरिया जाना है
पिता चेतन ने बताया कि सुसाइड नोट में बेटियों ने लिखा- 'सॉरी पापा, हम गेम नहीं छोड़ सके. कोरियन गेम हमारी जिंदगी, हमारी जान है' तीनों बेटियां 2 साल पहले ही स्कूल छोड़ चुकी थी. दिनभर गेम खेलती रहती थीं. आसपास के लोगों से बात भी नहीं करती थीं, लेकिन अक्सर कहती थीं कि हम लोगों को कोरिया जाना है. बेटी प्राची गेम के पात्र डेथ कमांडर की भूमिका निभाती थी. वह दोनों को टास्क देती थी. दोनों बेटियां उसकी हर बात मानती थीं.

पिता की अभिभावकों से भावुक अपील
पिता चेतन ने कहा है कि मेरी बच्चियों के साथ बहुत बुरा हुआ. कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को मोबाइल गेम न खेलने दें. कौन-सा टास्क दिया जा रहा है, इसका पता नहीं चलता. अगर मुझे पता होता कि किस तरह के टास्क दिए जा रहे हैं, तो हम उन्हें गेम खेलने ही नहीं देते. सुसाइड नोट में बच्चियों ने आत्महत्या और गेम के संबंध में बताया है. उन्होंने कहा कि हमने गलती की, लेकिन अभिभावकों अपने बच्चों पर पूरी नजर रखनी चाहिए.

क्या है कोरियन लव गेम ?
कोरियन लव गेम एक ऑनलाइन गेम है। यह इंटरनेट पर चलने वाले ऐसे ऑनलाइन चैट सिस्टम का नाम है, जिसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी लड़का-लड़की बताकर बात शुरू करता है. शुरुआत में सामने वाला दोस्ती और प्यार की बातें करता है. आसान-आसान टास्क दिए जाते हैं, फिर धीरे-धीरे टास्क बढ़ते जाते हैं. मानसिक दबाव बनने लगता है और बच्चे पूरी तरह गेम की गिरफ्त में आ सकते हैं. कई मामलों में टास्क पूरा नहीं करने पर डराया भी जाता है.

ब्लू व्हेल गेम से भी बच्चों की जान गई, भारत में बैन
इससे पहले ब्लू व्हेल गेम ने भी कई बच्चों की जान ली. ब्लू व्हेल चैलेंज गेम को सुसाइड गेम भी कहा जाता है. हालांकि इस ऑनलाइन गेम को भारत सरकार ने 2017 में बैन कर दिया. इस गेम ने देशभर के अभिभावकों की नींद उड़ा दी थी और आये दिन बच्चों के सुसाइड के मामले सामने आने लगे थे.