मुख्यमंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा का बड़ा बयान, कहा- पेपर लीक मामलों में होगी कार्रवाई

img 8829
15 Dec 2023
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल ने शपथ ग्रहण करने के बाद की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस दौरान सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी नेताओं का जताया आभार, पत्रकार वार्ता में भजनलाल ने कहा- प्रदेश में किसी भी तरह का अपराध नहीं होने दिया जाएगा, महिला सुरक्षा सरकार की होगी प्राथमिकता, पेपर लीक मामले में होगी त्वरित कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी सरकार, पेपर लीक के लिए SIT का होगा गठन, आज ही हमने SIT गठन की प्रक्रिया शुरू की, आपराधिक तत्वों पर की जाएगी कड़ी कार्व्यवाही, जिन्होंने पेपर लीक किए है उनको छोड़ा नहीं जाएगा, एंटी गैंगस्टर फोर्स का गठन किया जाएगा, सीएम भजनलाल ने आगे कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी ने घोषणा पत्र में जो गारंटी दी है उसकी पालना की जाएगी