



Aditya Sahu Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको आदित्य साहू की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
Aditya Sahu Latest News - आदित्य साहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई का अध्यक्ष है, उन्हें इसी वर्ष, 14 जनवरी को राज्य में पार्टी का कमान सौंपा गया. इससे पहले इस पद पर बाबूलाल मरांडी थे. पेशे से कॉलेज के प्रोफ़ेसर रहे आदित्य साहू को इससे पहले 2022 में झारखंड से राज्यसभा सदस्य चुना गया था, और अब वे राज्य में पार्टी के मुखिया भी बन गए है. इस पद के लिए उन्हें निर्विरोध चुना गया, जिसकी घोषणा राज्य में पार्टी के प्रभारी व केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने की. इस लेख में हम आपको आदित्य साहू की जीवनी (Aditya Sahu Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
| पूरा नाम | आदित्य साहू |
| उम्र | 62 साल |
| जन्म तारीख | 07 अक्टूबर 1963 |
| जन्म स्थान | कुचू, ओरमांझी, रांची, बिहार (वर्तमान झारखंड) |
| शिक्षा | एम.कॉम |
| कॉलेज | रांची विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | झारखंड से सांसद |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | स्वर्गीय चतुर साव |
| माता का नाम | स्वर्गीय दौलत देवी |
| पत्नी का नाम | श्रीमती ललिता देवी |
| बेटें का नाम | एक बेटा |
| बेटी का नाम | एक बेटी |
| स्थाई पता | एटी एवं पी.ओ. कुचू, पी.एस., ओरमांझी, रांची, झारखंड |
| वर्तमान पता | फ्लैट नंबर 603, ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली |
| फोन नंबर | 23310603 |
| ईमेल | adityaprasad[dot]mprs[at]sansad[dot]nic[dot]in |
आदित्य साहू का जन्म 7 अक्टूबर 1963 को कुचू, ओरमांझी, रांची, बिहार (वर्तमान झारखंड) में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय चतुर साव और माता का नाम स्वर्गीय दौलत देवी है.
उनकी शादी 17 मई 1987 को श्रीमती ललिता देवी के साथ हुई थी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी का अपना व्यवसाय है. उनके दो बच्चे है, एक बेटा और एक बेटी.
उनके दो बड़े भाई भी है, जिनके नाम कालेश्वर साहू और मेघनाथ साहू हैं. आदित्य साहू धर्म से हिन्दू है और जाति से बनिया (वैश्य) है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.
आदित्य साहू ने वर्ष 1986 में रांची विश्वविद्यालय, रांची से स्नातकोत्तर (एम.कॉम) किया.
वर्तमान में, राज्यसभा सदस्य के पद पर आसीन आदित्य साहू शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे है. पढाई के बाद उन्होंने राम टहल चौधरी कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी पकड़ ली. साहू वर्ष 2019 तक इस कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त थे.
आदित्य साहू जिन्हे आदित्य प्रसाद के नाम से भी जाना जाता है, वे राजनीति में दो दशक से भी पहले से जुड़े हुए है. उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के साथ की. राज्यसभा सांसद चुने जाने से पहले साहू झारखंड भाजपा में संगठन से जुड़े हुए थे. पार्टी का संघठन ऐसा तंत्र है, जिनके सदस्य आमतौर पर जनता से दूर रहते है, पर परदे के पीछे रहकर ये लोग क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाते है और नेता उन्ही रणनीति के आधार पर काम करते है. इस तरह भाजपा संघठन वह इकाई है, जिसका पार्टी के बड़े-बड़े निर्णय पर सीधा नियंत्रण होता है, जैसे किसी क्षेत्र से किसे उम्मीदवार बनाया जाएं, या पार्टी को क्षेत्रीय स्तर पर किन मुद्दों पर चुनाव लड़नी है.
आदित्य साहू को पहली बार वर्ष 1999 में भारतीय जनता पार्टी, रांची का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. भाजपा का यह समय अटल बिहारी बाजपेयी का था और इस समय भाजपा देश के कुछ राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी थी. इन्ही राज्यों में से एक राज्य, बिहार (आज का झारखंड) था, जहाँ से साहू भाजपा के लिए काम कर रहे थे. साहू 2003 तक रांची में पार्टी के उपाध्यक्ष रहे. इस समय तक राज्य का बँटबारा हो चुका था और झारखंड बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य बन चुका था. इसी के बाद वे वर्ष 2003 से लेकर 2005 तक बीस सूत्री कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे. फिर 2009 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी, रांची का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिस पद पर वे 2010 तक रहे.
साहू को वर्ष 2015 में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस पद उन्होंने 2019 तक अपनी सेवा दी, जबकि 2019 से 2020 तक वे भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के महासचिव पद पर रहे. इस पद से हटने के बाद 2021 में उन्हें एक वर्ष के लिए ‘भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड’ का स्वतंत्र निदेशक बना दिया गया. और फिर पार्टी ने उन्हें जुलाई 2022 में झारखंड से राज्यसभा के लिए टिकट दिया, जिसके बाद वे उच्च सदन के लिए निर्वाचित होकर सांसद बने.
इसके साथ ही, पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें 14 जनवरी, 2026 को भारतीय जनता पार्टी, झारखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया. इससे पहले राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थे. वर्तमान में, आदित्य साहू एक साथ दोनों पदों पर है, वे झारखंड से राज्यसभा सांसद होने के साथ ही राज्य में पार्टी का अध्यक्ष भी है.
2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार आदित्य साहू की कुल संपत्ति 2.36 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 16 लाख रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको आदित्य साहू की जीवनी (Aditya Sahu Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


