PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

Gen-Z आंदोलनों के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष

31 अगस्त 2026
साझा करें:
Gen-Z आंदोलनों के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष
Panjab Politics I Panjab Bjp I Abvp I Panjab Abvp I Political News I Breaking News I Panjab University Election I Politalks News I

देश के कई राज्यों में बीते दिनों हुए छात्र आंदोलनों के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, पंजाब में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए आई खुशखबरी, पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंकित बिढान ने अध्यक्ष पद पर जीत की हासिल, बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इस पहले छात्र संघ चुनाव में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बड़ी संख्या में Gen Z छात्र थे मतदाता, इस चुनाव के दौरान जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा भी छाया रहा प्रमुखता से, विपक्षी छात्र संगठनों ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का किया जिक्र और इसे लेकर ABVP को घेरने की कोशिश की, इसके बावजूद अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार अंकित बिढान ने जीत की दर्ज, आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव को राजनीति के लिहाज से माना जा रहा है अहम, खासकर जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद युवाओं और Gen Z मतदाताओं के रुख को लेकर इस चुनाव पर थी सियासी जानकारों की नजर, नतीजों में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत संगठन के लिए मानी जा रही है बड़ी सफलता

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal