पंजाब में इस दिग्गज AAP नेता की गोली मारकर हत्या, सिर-सीने पर मारीं 6 गोलियां

6 Feb 2026

पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता और जालंधर कैंट से हलका इंचार्ज लक्की ओबरॉय की आज सुबह गोली मारकर की हत्या, मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद जैसे ही वे बाहर निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे, तभी स्कूटी सवार हमलावरों ने उन पर चलाईं ताबड़तोड़ 6 गोलियां, जिनमें 5 सीने में और एक लगी सिर में, आप नेता को तुरंत गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित, अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में मची अफरा-तफरी, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से हुए फरार, वही इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर CCTV फुटेज खंगालने कर दिए शुरू, हमलावरों की तलाश में कई जगह छापेमारी भी है जारी, जबकि मामले को टारगेट किलिंग मानकर की जा रही है जांच