



राजस्थान विधानसभा में चला शेर-ओ-शायरी का दौर, नौक्षम चौधरी का संबोधन खत्म होते ही रफीक खान ने पढ़ा शेर, 'खुद्दार मेरे शहर का फ़ाको से मर गया, राशन जो आ रहा था वो अफ़सर के घर गया, चेहरो बता रहा था मारा है भूख ने और सरकार ने कह दिया कुछ खा कर मर गया. नौक्षम चौधरी ने भी शायराना अंदाज में दिया जवाब , 'नज़ारा देखिये कलियों के फूल होने का, यही तो वक़्त है दुआ कुबूल होने का' इस पर फिर से रफीक खान ने पढ़ा शेर 'एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा ही नहीं आंखों का समुंद्र हो जाना', संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रफीक खान के शेर पढ़ने पर जताई कड़ी आपत्ति, जोगाराम पटेल ने कहा कि क्या यहा मुशायरा हो रहा है?, इस पर फिर से रफीक खान ने पढ़ा शेर 'लगता है दौलत नई-नई है...'
ये भी पढ़े : ब्लू व्हेल के बाद नया डेथ गेम ‘कोरियन लव’, 3 बच्चियों ने की खुदकुशी, नौवीं मंजिल से लगाई छलांग


