NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन में बड़ा ट्विस्ट! निर्मल चौधरी की हुई एंट्री! क्या बन सकते है अध्यक्ष?

18 Feb 2026

NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन में अचानक आया नया ट्विस्ट, नए अध्यक्ष की रेस में निर्मल चौधरी की हुई एंट्री, आज निर्मल चौधरी अचानक कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने 10 जनपद पहुंचे थे, राजस्थान से निर्मल चौधरी, विनोद जाखड़, दिलीप चौधरी पहुंचे थे इंटरव्यू के लिए, कल यह खबर सामने आई थी कि सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रियता के कारण निर्मल चौधरी इस दौड़ से हो गए बाहर, इसके साथ ही संजय सोलंकी, विनोद जाखड़, कबीर, कुणाल सहरावत सहित अन्य नामों पर भी लगातार जारी है मंथन, विनोद जाखड़ का नाम पिछली बार भी था पैनल में, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नहीं हुआ था जाखड़ का चयन, वही निर्मल चौधरी और विनोद जाखड़ दोनों सचिन पायलट के है करीबी, पार्टी सूत्रों के अनुसार NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन में अंतिम 4 उम्मीदवारों में राजस्थान से है 2 उम्मीदवार वहीं 1 दिल्ली और 1 गुजरात से है, 30 साल से कम उम्र वाले छात्र नेता को बनाया जाएगा NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष

यह भी पढ़े: निर्मल चौधरी की जीवनी | Nirmal Choudhary Biography in Hindi