खरगे के आवास पर कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक, तेलंगाना CM रेड्डी समेत राहुल गांधी हुए शामिल

19 Feb 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई हाई लेवल मीटिंग, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता हुए शामिल, तेलंगाना लोकल बॉडी चुनाव पार्टी को मिली है बड़ी जीत, लोकल बॉडी चुनाव में जीत को माना जा रहा तेलंगाना में कांग्रेस की वापसी का संकेत, चुनाव नतीजों से उत्साहित कांग्रेस नेता जुटे दिल्ली में, तेलंगाना में 7 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और 116 नगर पालिकाओं में 11 फरवरी को हुए थे चुनाव, राहुल गांधी ने चुनाव में जीत के लिए तेलंगाना के लोगों को दिया धन्यवाद, राहुल गांधी ने कहा- ये यह जनादेश सामाजिक न्याय, सम्मान और सबको साथ लेकर चलने वाली विकास पर आधारित लोगों को सबसे पहले रखने वाली नीतियों की झलक, कड़ी मेहनत के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, कांग्रेस सांसद मणिकल टैगोर ने कहा- चुनाव नतीजे स्पष्ट, कांग्रेस की वापसी का संकेत, कहा- '2020 की हार के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिलाया था भरोसा कि कांग्रेस जनता के सपोर्ट से फिर से खड़ी होगी' मणिकल टैगोर ने रेवंत रेड्डी की लीडरशिप, कांग्रेस के स्टेट चीफ बोम्मा महेश कुमार गौड़ और दूसरे मंत्रियों के कोऑर्डिनेशन और मुश्किल समय में मजबूती से खड़े रहने वाले जमीनी स्तर के वर्कर्स को दिया जीत का क्रेडिट

ये भी पढ़े : विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों पर लटकी तलवार, हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब