उत्तर प्रदेश में आज सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए 'ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल किया जा रहा आयोजित, आज शाम 6 बजे सायरन बजते ही पूरे प्रदेश की बत्तियां कर दी जाएंगी गुल, ब्लैकआउट का मुख्य उद्देश्य है युद्ध जैसी आपात स्थिति में हवाई हमलों से बचाव की ट्रेनिंग और सुरक्षा एजेंसियों का तालमेल जांचना, इस दौरान सायरन बजते ही लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें करनी होंगी बंद, यह अभ्यास किया जा रहा है हवाई हमलों जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने और दुश्मन से लोकेशन छिपाने की तैयारी के लिए, मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग जैसी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लेंगी हिस्सा, प्रशासन ने विभिन्न जनपदों में स्थान किए हैं चिन्हित, ताकि आम जनता को इस सुरक्षा प्रक्रिया के प्रति किया जा सके जागरूक, ब्लैकआउट का मुख्य उद्देश्य है युद्ध के समय हवाई हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करना, अगर भविष्य में आती है ऐसी कोई आपात स्थिति, तो किस तरह प्रदेश की जनता को घबराने के बजाय किस तरह अनुशासित रहकर करनी है अपनी और देश की सुरक्षा, बता दें इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के समय देश के कई राज्यों में देखने को मिला था ब्लैकआउट अलर्ट
ये भी पढ़े : प्रयागराज में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, वसंत पंचमी पर भी नहीं किया संगम में स्नान
https://www.youtube.com/watch?v=Cdxi8kvJGBw