वीडियो खबर: हरीश चौधरी नाम की चिड़िया कभी मंत्रीपद के आसपास भी नहीं फडफडाएगी: बेनीवाल

13 Nov 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कांग्रेस सरकार में मंत्री हरीश चौधरी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मैं हरीश चौधरी (Harish Choudhary) को दिन में तारे दिखा दूंगा. उन्होंने कहा कि जिसके पीछे हनुमान बेनीवाल पड़ गया, उन्हें राजनीति भुला दी. वसुंधरा राजे को राजनीति भुला लंदन भेज दिया. अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हरा उनके जादूगर होने का खिताब छीन ​लिया. मैं हरीश चौधरी को चैलेंज करता हूं कि हरीश चौधरी नाम की ये चिड़िया अगली बार मंत्री पद के लिए फडफडाती भी नजर नहीं आएगी.