



बता दें, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और वह अपने फैसले पर लगातार अड़े हुए हैं. जब युवा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा था. उन्हें इस बात का दुख है कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्रीए महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी नहीं ली और न ही अपने पद से इस्तीफा दिया. उनका यह बयान क्या सामने आया, कांग्रेस में इस्तीफों की बाढ़ आ गई. शुक्रवार को कांग्रेस के करीब 120 पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे राहुल गांधी को भेज दिए. इस्तीफा देने वाले बड़े नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, एमपी प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया और राजस्थान के उपप्रभारी तरूण कुमार समेत कई नेता शामिल हैं.IYC Press Release: Indian Youth Congress condemns fake news about Sh.Rahul Gandhiji expressing his concern to Youth Congress leaders about nobody from the party taking responsibility for the party's below par performance in Lok Sabha Elections. Regards IYC Media Team@IYC pic.twitter.com/M7IW3yFjPG
— Amrish Ranjan Pandey (@pandey_amrish) June 29, 2019


