



उससे पहले आज सुबह नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वें सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को नमन किया. इसके बाद अटल समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया.उसके बाद मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को नमन किया. नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए इसी साल फरवरी में इस मेमोरियल का उद्घाटन किया था. इस मेमोरियल में अभी तक युद्ध में शहीद हुए सभी जवानों का नाम दर्ज है. ये नेता होंगे शामिल नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री नारायमसामी, तेलंगाना के सीएम केसीआर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पल्लीसामी सहित सभी बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इनके अलावा, सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. हालांकि ममता बनर्जी और अशोक गहलोत ने निजी कारणों के चलते समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. विदेशी मेहमान भी आएंगे इस बार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में सार्क देशों को छोड़ BIMSTEC देशों के प्रमुख को बुलाया गया है. अभी तक ये तय है कि नेपाल-भूटान-मॉरिशस के प्रधानमंत्री, श्रीलंका-बांग्लादेश-म्यांमार के राष्ट्रपति, थाईलैंड-किर्गिस्तान के प्रमुख शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. पिछली बार सार्क देशों के प्रमुख शामिल हुए थे, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था. इस बार पाक को समारोह से दूर रखा गया है. (लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फ़ेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब पर पॉलिटॉक्स से जुड़ें)We remember beloved Atal Ji every single moment.
He would have been very happy to see BJP get such a great opportunity to serve people. Motivated by Atal Ji’s life and work, we will strive to enhance good governance and transform lives. Here are glimpses from ‘Sadaiv Atal.’ pic.twitter.com/7LXNkU0DP4 — Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2019


