



उद्योग विभाग की ससंदीय स्थाई समिती की बैठक में अधिकारियों से पूछे सवाल, बजट घटाने पर भी हनुमान बेनीवाल ने जताई आपत्ति, सभी आवेदकों को लाभांवित करने का दिया सुझाव
नई दिल्ली । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उद्योग विभाग की संसदीय स्थाई समिति की बैठक में भाग लिया. बैठक में भारी उद्योग व एमएसएमई मंत्रालय के सचिवों और अधिकारियों ने आगामी सत्र में विभाग की अनुदान मांगों को लेकर समिति के सामने अपनी बात रखी. इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने कई सवाल उठाये. हनुमान बेनीवाल ने अधिकारियों से पूछा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में मंत्रालय द्वारा 30 लाख सफल पंजीकरण का लक्ष्य पूरा करने की बात लिखी गई है जबकि कुल मिलाकर 2 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. ऐसी स्थिति में शेष आवेदनों का क्या होगा ? बेनीवाल ने पूछा की उनको लेकर मंत्रालय की भावी कार्ययोजना क्या है ?
ये भी पढ़े: केन्द्र सरकार पर भड़के पायलट, अमेरिका से ट्रेड डील को बताया किसानों से धोखा
बेनीवाल ने कहा कि चालू वर्ष में इस योजना के लिए बजटीय आवंटन घटाकर 3,800 करोड़ रुपये कर दिया गया है जो यह दर्शाता कि मंत्रालय पारंपरिक कारीगरों के सशक्तिकरण का दावा कर रहा है, जबकि दूसरी ओर जबकि बड़ी संख्या में आवेदनों के बावजूद केवल छोटे लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. इस पर बेनीवाल ने इस विसंगति को दूर कर सभी पात्र आवेदकों को चरणबद्ध तरीके लाभान्वित करने के लिए ठोस कदम उठाने का सुझाव भी दिया. एमएसएमई को लेकर भी हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पिछले साल लगाए गए उच्च टैरिफ के कारण क्षेत्र, विशेषकर निर्यात आधारित उद्योग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं. ऐसी स्थिति में अपेक्षा थी कि कौशल विकास, विपणन प्रोत्साहन और प्रशिक्षण संबंधी योजनाओं का बजट बढ़ाया जाएगा. लेकिन चालू वर्ष में इन मदों के लिए आवंटन लगभग स्थिर रखा गया है.
हनुमान बेनीवाल गुरुवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति में तिरुपति में आयोजित श्री समस्त जाट समाज,ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर और वीर तेजाजी महाराज के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए. तिरुपति पहुंचने पर हनुमान बेनीवाल का हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक भव्य स्वागत किया गया.


