JJM घोटाले में ACB SIT का बहुत बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

18 Feb 2026

900 करोड़ के जलजीवन मिशन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, ACB की SIT ने जारी किया नोटिस, ACB को सुबोध अग्रवाल के देश छोड़कर भागने की आशंका, मंगलवार को एसीबी ने मामले में की थी बड़ी कार्रवाई, प्रदेशभर में जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, जालोर समेत बिहार और झारखंड में की थी छापेमारी, ACB ने JJM घोटाले में 10 आरोपियों को किया है गिरफ्तार, गिरफ्त में आये 9 आरोपियों को बुधवार को किया ACB कोर्ट में पेश, कोर्ट ने 9 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर ACB को सौंपा, ACB की कार्रवाई के बाद सुबोध अग्रवाल के देश से बाहर भागने की जताई जा रही आशंका, देश से बाहर भागने से रोकने के लिए SIT ने सुबोध अग्रवाल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी की कवायद में सरगर्मी में जुटी है SIT, गिरफ्त में आये आरोपियों से पूछताछ में ACB को बड़े खुलासे होने की उम्मीद

ये भी पढ़े : युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर विधानसभा में संग्राम, कोरोना वैक्सीन पर फिर उठे सवाल ?