कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, इंदिरा-राजीव गांधी के थे करीबी, देखें पूरी खबर

18 Feb 2026

हरियाणा कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक का 75 वर्ष की आयु में हुआ निधन, उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर ली अंतिम सांस, उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समर्थक पहुंचने लगे उनके निवास पर, आनंद कौशिक का गुरुवार को सेक्टर-9 श्मशान घाट में किया जाएगा अंतिम संस्कार, आनंद कौशिक की गिनती होती थी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबियों में, गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे कौशिक को 1997 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का बनाया गया था महासचिव, उन्होंने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर 2014 तक क्षेत्र का किया था प्रतिनिधित्व, आनंद कौशिक संगठन में मजबूत पकड़ और क्षेत्रीय जनाधार के कारण वे स्थानीय राजनीति में माने जाते थे एक प्रभावशाली नेता, वही उनके निधन पर भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया दुःख