



राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, गहलोत ने कहा- मौजूदा बजट ने प्रदेश के विशेष योग्यजनों को पूरी तरह किया निराश, भाजपा पर हमला करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- हमारी सरकार ने 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है, इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते, विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार है मौन, दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं, समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, आशा करता हूं कम से कम एप्रोपिएशन बिल में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करनी चाहिए


