‘मैंने एक महीने पहले…’- कांग्रेस छोड़ने के बाद भूपेन बोरा ने राहुल गांधी को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

18 Feb 2026

असम की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब भूपेन बोरा ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए भूपेन बोरा ने कहा- मैंने कांग्रेस को दिए 32 साल, राहुल गांधी के सामने मेरी नाक पर चोट लगी और खून बहने लगा, मैंने एक महीने पहले गौरव गोगोई को पत्र लिखकर कहा था कि मैं आपके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा क्योंकि मैं इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता, मैंने पत्र की एक प्रति सीएलपी नेता जितेंद्र सिंह को भी भेजी थी, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला, तब मुझे लगा कि मेरी जरूरत नहीं है और मैंने इस्तीफा दे दिया, भूपेन बोरा ने आगे कहा- हाई कमांड ने मुझसे बात की, राहुल गांधी ने मुझे 2007 से हमारे संबंधों की याद दिलाई, बताया कि उन्होंने मेरी कैसे मदद की, लेकिन मेरे इस्तीफे पत्र में उल्लिखित मुद्दों पर किसी ने बात नहीं की, गौरव गोगोई का पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है, वह एपीसीसी अध्यक्ष के रूप में पार्टी का चेहरा हैं,धुबरी से सांसद रकीबुल हुसैन ही पार्टी की रीढ़ हैं, बता दें पूर्व कांग्रेस स्टेट चीफ भूपेन बोरा 22 फरवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी में होंगे शामिल