चमाला किरण कुमार रेड्डी की जीवनी | Chamala Kiran Kumar Reddy Biography in Hindi

12 Feb 2026

Chamala Kiran Kumar Reddy Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको चमाला किरण कुमार रेड्डी की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Chamala Kiran Kumar Reddy Latest News - चमाला किरण कुमार रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के युवा नेता है, और वर्तमान में राज्य के भुवनगिरी सीट से सांसद है. इससे पहले रेड्डी राज्य स्तर पर पार्टी के कई पदों पर रह चुके है. रेड्डी राज्य के जमीनी स्तर के नेता भी माने जाते है. अब यही कारण है कि 24 जून 2024 से 4 अप्रैल 2025 के बीच संसद सत्रों के दौरान बहसों में भाग लेने में लोकसभा सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति सौ प्रतिशत रही है और उन्होंने सदन में उपस्थिति को लेकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. इस लेख में हम आपको चमाला किरण कुमार रेड्डी की जीवनी (Chamala Kiran Kumar Reddy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

चमाला किरण कुमार रेड्डी की जीवनी (Chamala Kiran Kumar Reddy Biography in Hindi)

पूरा नामचमाला किरण कुमार रेड्डी
उम्र51 साल
जन्म तारीख24 अक्टूबर 1974
जन्म स्थानतेलंगाना के शालिगौरारम
शिक्षा12वीं
कॉलेज-
वर्तमान पदतेलंगाना से सांसद
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामचमाला वासूदेवा रेड्डी
माता का नामचमाला अरूणा
पत्नी का नामचमाला डिम्‍पल
बेटें का नाम-
बेटी का नाम-
स्थाई पताविला नंबर - 36, अपर्णा शांगरीला, यू.एस कोंसुलेटके सामने, गाछीबोली, हैदराबाद, तेलंगाना 500032
वर्तमान पता9विला नंबर - 36, अपर्णा शांगरीला, यू.एस कोंसुलेटके सामने, गाछीबोली, हैदराबाद
फोन नंबर9908355699,9908377699
ईमेलrajawarring[at]hotmail[dot]com

चमाला किरण कुमार रेड्डी का जन्म और परिवार (Chamala Kiran Kumar Reddy Birth & Family)

चमाला किरण कुमार रेड्डी जन्म 24 अक्टूबर 1974 को तेलंगाना के शालिगौरारम में हुआ था. उनके पिता का नाम वासुदेव रेड्डी है और उनके माता का नाम अरुणा है.उनका विवाह 4 जुलाई 2002 को डिंपल से हुआ है. उन्हें दो बेटियां है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी निजी कर्मचारी है. किरण कुमार रेड्डी पर 3 आपराधिक मामले है.

चमाला किरण कुमार रेड्डी की शिक्षा (Chamala Kiran Kumar Reddy Education)

किरण कुमार रेड्डी ने वर्ष 1993 में आंध्र प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं किया और फिर साइप्रस के फ़ार्मागुस्टा उच्च अध्ययन केंद्र से वर्ष 1994 में होटल प्रबंधन किया.

चमाला किरण कुमार रेड्डी का राजनीतिक करियर (Chamala Kiran Kumar Reddy Political Career)

तेलंगाना से कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी राज्य कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते है. वे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के  करीबी भी है. 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने रेड्डी ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस के साथ जुड़कर लगभग दो दशक पहले शुरू की थी. बाद में विभिन्न पदों पर रहते हुए, क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. उनकी संगठनात्मक कौशल के कारण आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ी संख्या में युवा सदस्य शामिल हुए. किरण कुमार रेड्डी 2005 से लेकर 2006 तक आंध्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे. बाद में, वर्ष 2007 में उन्होंने राहुल गांधी के डिस्कवरी इंडिया दौरे में भाग लिया, और आम आदमी का सिपाही अभियान में योगदान दिया. माना जाता है यह दौरा जमीनी स्तर पर लोगो को जोड़ने में काम आया और राज्य में पार्टी को मजबूती मिली.

रेड्डी को वर्ष 2008 में भारतीय युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया. सचिव रहते उन्होंने महाराष्ट्र, गोवा और दादर एवं नगर हवेली में पार्टी से युवाओ को जोड़ा. सचिव पद के बाद, फिर वर्ष 2009 में उन्हें दो वर्ष के लिए भारतीय युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया. इस पद पर रहते हुए उनका ध्यान दक्षिण भारत में पार्टी के जनाधार को, विशेषकर वहां के युवाओ के बीच पार्टी को खड़ा करने पर टिका रहा. उन्होंने पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप सहित अंडमान और निकोबार क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के युवाओ को पार्टी में जोड़ा.

रेड्डी को 2017 ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) का प्रवक्ता नियुक्त किया गया. इस पद पर वे 2021 तक रहे. प्रवक्ता किसी भी पार्टी का आइना होता है और पार्टी का वह ऐसा व्यक्ति होता है, जो मीडिया के सवालों का जवाब देता है. क्योकि बड़े नेता ज्यादातर मीडिया के सामने आने से बचते है, पर प्रवक्ता ही वह व्यक्ति होता है, जो मीडिया का सामना करता है और उसे विभिन्न मंचों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करना होता है.

वर्ष 2021 में उन्हें तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) का उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, जिस पद पर वह वर्तमान में भी बने हुए है. उनका काम तेलंगाना पीसीसी के लिए मीडिया रणनीति की देखरेख करना हैं. राज्य में मीडिया को हैंडल करने का भार भी उन्ही पर है.

पहली बार कांग्रेस ने उन्हें 18वीं लोकसभा चुनाव में राज्य के भुवनगिरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के कार्यान्वयन के बाद वर्ष 2008 में यह सीट अस्तित्व में आयी. परिसीमन के बाद से 2024 तक, इस सीट पर कुल चार बार चुनाव हुए है. इन चारो चुनाव में केवल एक बार को छोड़कर शेष तीन बार कांग्रेस यहां से विजयी रही है. यानि इस सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जा सकता है. अब यही कारण रहा कि लोकसभा चुनाव में पहली बार भाग्य आजमाने वाले रेड्डी की भी पहली बार में ही जीत हुई. 2024 के आम चुनाव में किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा के बूरा नरसैया गौड को 2,22,170 वोटो के अंतराल से पराजित किया. चुनाव में रेड्डी को कुल 6,29,143 मत आये जबकि भाजपा के बूरा नरसैया गौड को 4,06,973 मत. इस जीत के साथ वह पहली बार लोकसभा पहुंचे. वर्तमान में रेड्डी इसी सीट से कांग्रेस के सांसद है.

चमाला किरण कुमार रेड्डी की संपत्ति (Chamala Kiran Kumar Reddy Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के चमाला किरण कुमार रेड्डी की कुल संपत्ति 28.72 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 73 लाख रुपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको चमाला किरण कुमार रेड्डी की जीवनी (Chamala Kiran Kumar Reddy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.