राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव टला, क्यों बदले सरकार ने अपने तेवर ?

12 Feb 2026

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार, हालांकि फिलहाल विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर नहीं लिया गया अंतिम फैसला, राहुल गांधी ने लोकसभा में किया एपस्टीन फाइल्स का जिक्र, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर भी लगाये थे आरोप, सरकार ने किया था राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का ऐलान, लेकिन अब सरकार ने तेवर पड़े नरम, गतिरोध के बाद बमुश्किल पटरी पर लौटी है लोकसभा की कार्यवाही, नया गतिरोध टालने के लिए सरकार ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव छोड़ा, लेकिन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र, राहुल गांधी के कथित अनैतिक आचरण की जांच के संसदीय जांच समिति गठित करने की मांग को लेकर लिखा है पत्र, राहुल गांधी पर देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता के लिए हानिकारक बयान देने का आरोप , सरकार ने राहुल गांधी के भाषण के आपत्तिजनक हिस्सों को हटाने का दिया है नोटिस, पार्टी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने दिया है नोटिस

ये भी पढ़े: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम रोक, नेटफ्लिक्स पर रिलीज अटकी