



राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल का आज तीसरा बजट किया पेश, सरकार ने प्रदेश के विकास और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए की है कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, बजट में सरकारी कर्मचारियों, किसानों, हेल्थ सेक्टर, पेयजल, युवाओं और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में किए गए विशेष प्रावधान, वही इस बजट के बाद सोशल मीडिया पर भजनलाल सरकार की हो रही है जमकर तारीफ, X (ट्विटर) पर नंबर 1 ट्रेंडिंग पर हो रहे है ट्रेंड मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, युवाओं के लिए एक लाख स्वरोजगार योजनाओं के तहत 10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा खास तौर पर है चर्चा में, सोशल मीडिया पर जनता ने बेहद सराहा इस योजना को, एक यूजर ने लिखा- ‘राजस्थान बजट में युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए यह कदम है शानदार, मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद,’ वहीं बजट को लेकर विशेषज्ञों और आम जनता दोनों ने सरकार के दृष्टिकोण की जमकर की है तारीफ, विकास के रास्ते में एक मजबूत कदम बताया जा रहा है भजनलाल सरकार का ये तीसरा बजट




