राजस्थान बजट-2026 : दूसरे राज्यों की कार-बाइक का रजिस्ट्रेशन कराना हुआ सस्ता

11 Feb 2026

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में की बड़ी घोषणा, दूसरे राज्यों से प्राइवेट व्हीकल कार-बाइक खरीदकर राजस्थान में रजिस्ट्रेशन कराने पर टैक्स में मिलेगी 50% की छूट, 25% से बढ़ाकर 50% की गई है टैक्स में छूट, प्रदेश में 60 नए CNG स्टेशन और 250 नए EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग स्टेशन किये जाएंगे स्थापित, प्रदूषण कम करने और क्लीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा, पुराने बकाया टैक्स के मामलों को सुलझाने के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत, VAT (वैट), कृषि विपणन, भूमि कर, परिवहन और खनन विभाग से संबंधित लाई जाएंगी नई एमनेस्टी योजनाएं, व्यापारियों और आमजन को पेनल्टी और ब्याज में मिलेगी भारी छूट, 16.5 टन से अधिक भारी मालवाहक वाहनों के लिए अब वन-टाइम पेमेंट का ऑप्शन, हर साल टैक्स भरने की अनिवार्यता होगी खत्म, 6 साल पुराने ट्रांसपोर्ट वाहनों और 15 साल पुराने गैर-परिवहन (कार-बाइक) वाहनों पर 'द ग्रीन टैक्स' की दरों में होगा संशोधन, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सदन में लगातार 2 घंटे 54 मिनट तक पढ़ा बजट भाषण

ये भी पढ़े : राजस्थान बजट 2026 : 60 हजार बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सौगात, 5 जिलों में नया थार सांस्कृतिक सर्किट