राजस्थान बजट-2026 : युवाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, मिट्टी कलाकारों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक चाक

11 Feb 2026

राजस्थान बजट-2026 में खुला सौगातों का पिटारा, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में की कई बड़ी घोषणाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, पेयजल प्रबंधन,​शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर बजट घोषणाओं से प्रदेश में विकास को मिलेगी रफ्तार, प्रदेश में 1 लाख युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक के कर्ज पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान, बजट में की 350 करोड़ रुपए लागत से नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा, जोधपुर पाली मारवाड़ औद्वोगिक क्षेत्र के लिए 3600 हैक्टेयर जमीन की जाएगी विकसित, अगले दो साल में खर्च किए जाएंगे 600 करोड़ रुपए, 15 करोड़ की लागत से मिट्टी कलाकारों को दिये जाएंगे इलेक्ट्रिक चाक, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए युवाओं को दी जाएगी अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषाओं की ट्रेनिंग, आउटकम स्किल बेस्ड बोर्ड का होगा गठन, अजमेर, भरतपुर और कोटा में 20 करोड़ की लागत से बनेंगे Data Lab और AI Lab जैसे नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नो हब, 150 और कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र होंगे स्थापित, कुल 50,000 छात्राओं को दी जाएगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, युवाओं की मेंटरिंग के लिए चलाया जाएगा 'डिजिटल रेजिडेंस एंड एंपावरमेंट मेंटरिंग' (DREAM) प्रोग्राम, अगले सत्र (2026-27) से 500 नए स्कूलों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा, प्रत्येक जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा क्रमोन्नत, टॉयलेट सुविधा से वंचित सभी स्कूलों में बनेंगे नए टॉयलेट

ये भी पढ़े : राजस्थान बजट 2026 : 3 लाख नये पेयजल कनेक्शन के साथ दीया कुमारी ने की कई घोषणाएं