‘पावर कपल’ का तलाक: IAS आशीष मोदी और IAS भारती दीक्षित हुए अलग

11 Feb 2026

राजस्थान कैडर के दो चर्चित IAS अधिकारी आशीष मोदी और भारती दीक्षित हुए अलग, पावर कपल कहे वाले वाले दोनों अधिकारियों का विवाद न्यायालय में आपसी सहमति से निपटा, भारती दीक्षित ने वैवाहिक तकरार के बाद अपने पति आशीष मोदी पर लगाए थे किडनैपिंग, शराब पीकर मारपीट, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर और पिस्तोल की नोक पर बंधक बनाने एवं धमकी देने जैसे गंभीर आरोप, आरोपों के बाद प्रशासनिक गलियारों में मच गया था हडकंप, इसके बाद कपल ने आपसी सहमति से फैमेली कोर्ट में दाखिल की थी तलाक की अर्जी, जिस पर न्यायालय ने लगाई रजामंदी की मुहर, इसके बाद आशीष मोदी ने अपने खिलाफ दायर आपराधिक मामलों को दी हाईकोर्ट में चुनौती, पुरानी एफआईआर को खारिज करने की दी थी दलील, हाईकोर्ट ने दलील को स्वीकार करते हुए आशीष मोदी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करने के दिए निर्देश।