जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, X पर शेयर किया ये पोस्ट, क्या राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें ?

10 Feb 2026

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर जारी विवाद पर नया खुलासा, जनरल नरवणे तोड़ी चुप्पी, जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया के जरिए पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का आधिकारिक बयान किया शेयर, कहा- किताब का यही स्टेटस है, प्रकाशक ने साफ किया कि किताब अभी प्रकाशित या वितरित नहीं हुई, किसी भी प्रकार की डिजिटल या प्रिंट प्रति का सर्कुलेशन कॉपीराइट का उल्लंघन, जनरल नरवणे ने खुद प्रकाशक का यह आधिकारिक बयान साझा कर लगाया अफवाहों पर विराम, राहुल गांधी ने इस पुस्तक के अंशों को लेकर संसद में बनाया था बड़ा मुद्दा, मामले में किताब की पीडीएफ प्रति सर्कुलेट होने पर दर्ज हुई है FIR, नरवणे के इस स्टैंड से राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, पेंगुइन रैंडम हाउस ने दी कड़ी चेतावनी, इस किताब का कोई भी हिस्सा या पूरी किताब पीडीएफ फॉर्मेट में सर्कुलेट करना गैरकानूनी, कानून के तहत अवैध वितरण के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अपने बयान में किया है स्पष्ट, जनरल नरवणे की यह किताब अभी तक जनता के लिए नहीं करवाई गई है उपलब्ध. मीडिया में इस किताब के कुछ कथित अंशों के लीक होने के बाद शुरू हुआ था विवाद, राहुल गांधी ने लोकसभा में भी जोरशोर से उठाया था मुद्दा, किताब में सेना के अभियानों और सरकारी फैसलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी होने का किया जा रहा दावा

ये भी पढ़े : बच्चों के लापता होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को दिये ये निर्देश