ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, इतने सांसदों ने किये साइन

10 Feb 2026

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर 118 सांसदों ने किये हस्ताक्षर, विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा, कांग्रेस की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर लगाया पक्षपात करने का आरोप, कई मौकों पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बोलने नहीं दिया, लोकसभा में हंगामे के चलते आज नहीं हो सकी प्रश्नकाल की कार्यवाही, सदन शुरू होते ही विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी, हंगामे के चलते स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही, 12 बजे फिर से शुरू हुई कार्यवाही, जारी रहा विपक्ष का हंगामा, वी वॉन्ट जस्टिस के लगाते रहे नारे, हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर कहा- बजट पर चर्चा होने दें, हंगामे से हो रहा सबका नुकसान, लोकसभा के बाहर बुक कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बोले राहुल गांधी, कहा- या तो पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन, राहुल ने कहा- मुझे विश्वास है कि नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे.

ये भी पढ़े : नेताजी की दरियादिली, बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर दी काम होने की गारंटी !