



सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती–2022 पेपर लीक मामले से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पेपर लीक मामले में आरोपी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट से बाबूलाल कटारा को मिली अंतरिम जमानत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने दी अंतरिम जमानत, कटारा को राहत देते हुए राजस्थान सरकार को मामले में अब तक हुई जांच और अन्य पहलुओं पर दो सप्ताह में विस्तृत जवाब दाखिल करने के दिये निर्देश,
अगस्त 2025 में राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी बाबूलाल कटारा की जमानत याचिका, बाबूलाल कटारा ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी विशेष अनुमति याचिका (SLP), सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक मंजूर की बाबूलाल कटारा की अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की शर्तों का पालन करने की शर्त पर मंजूर की है अंतरिम जमानत
अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद बाबूलाल कटारा नहीं आएगा जेल से बाहर, क्योंकि एसआई भर्ती–2021 पेपर लीक मामले और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े एक अन्य केस में भी गिरफ्तार हैं बाबूलाल कटारा,


