



लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का लखनऊ में कांग्रेस और सपा पर करारा प्रहार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लिया आड़े हाथों, कहा- 2047 तक यूपी में सपा के सत्ता में आने की संभावना नहीं, देश में 2047 तक कांग्रेस के भी आने की संभावना नहीं है, 2047 तक देश और यूपी को विकसित बनाना, सपा और कांग्रेस के बूते की बात नहीं, गुंडों का साथ छोड़ दे तो समाजवादी पार्टी आज ही हो जाएगी स्वाहा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, कहा- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने की करते हैं कोशिश, संसद की कार्यवाही में डालते हैं बाधा, यही हाला यूपी विधानसभा में सपा का है, सपा ने अराजकता और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार-तुष्टीकरण की कोख से लिया है जन्म, कहा- जिसने हमें वोट नहीं भी दिया उसको भी हम दे रहे राशन, आयुष्मान कार्ड से दे रहे मुफ्त इलाज की सुविधा, कहा- भारतीय जनता पार्टी संविधान की पुजारी है और आरक्षण की समर्थक है, दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार में भाजपा की जीत से बौखला गए अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश की सरकार 25 करोड़ जनता की सुरक्षा की गारंटी है, कहा- हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के करीब पहुंचे, भारत दुनिया में चौथे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ट्रेड डील से यूरोप-अमेरिका का बाजार भारत के लिए खुला, कांग्रेस केवल गरीबों की बात करती है. गरीबी दूर करने पर कांग्रेस का फोकस नहीं
ये भी पढ़े : कश्मीर की वादियों में प्यार हुआ, फिर आया ये ट्विस्ट, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया आदेश- हर हाल में ढूंढो शकीला को


