बलजीत यादव को लेकर कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला, इतने दिन रहना पड़ेगा जेल में

7 Feb 2026

पूर्व विधायक बलजीत यादव को लेकर बड़ी खबर, विशेष अदालत ने बलजीत यादव को भेजा जेल, 10 फरवरी तक कोर्ट ने भेजा जेल, PMLA मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने सुनाया निर्णय, CBI मामलों की विशेष अदालत क्रमांक-3, जयपुर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार पूर्व विधायक बलजीत यादव को किया गया पेश, जहां न्यायाधीश खगेन्द्र कुमार शर्मा ने ED की प्रार्थना स्वीकार करते हुए 3 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर कर दी, प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को अदालत में गया था पेश किया, ED की ओर से अधिवक्ता अपेक्षा तिवारी ने पक्ष रखते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी MLA फंड के दुरुपयोग के आरोपों में की गई है, वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता कपिल गुप्ता ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कारणों और ‘विश्वास’ को अपर्याप्त करार दिया,करीब 4 घंटे तक चली बहस और उपलब्ध तथ्यों पर विचार के बाद अदालत ने सुनाया यह निर्णय, मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार, 9 फरवरी को होगी