‘सत्ता की कुर्सी पर बैठकर पिछली सरकार को कोसना आसान है, लेकिन…’- गहलोत का CM भजनलाल पर तंज

7 Feb 2026

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो घंटे के भाषण पर बोला तीखा हमला, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विधानसभा में अपने 2 घंटे के भाषण में '5 साल बनाम 2 साल' के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन असलियत यह है कि आज प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स एवं बीमारियों से पीड़ित सरकारी कर्मचारी तक दवाइयों के लिए भटक रहा है, दावे 'सुशासन' के और हकीकत 'बदहाली' की! प्रदेश में RGHS योजना के तहत दवा विक्रेताओं का 800 करोड़ रुपये है बकाया, नियम 21 दिन में भुगतान का है, पर 6 महीने से फाइलें अटकी पड़ी हैं, नतीजा- बुजुर्ग पेंशनर्स मेडिकल स्टोर्स से खाली हाथ लौट रहे हैं और उन्हें नए सिरे से महंगे निजी इलाज का बोझ उठाना पड़ रहा है, सत्ता की कुर्सी पर बैठकर पिछली सरकार को कोसना आसान है, लेकिन जनता को मिल रही सुविधाओं को चालू रखना कठिन, मुख्यमंत्री जी, भाषणों के मायाजाल से बाहर निकलकर धरातल पर तड़प रहे इन बुजुर्गों की सुध लीजिए और तुरंत भुगतान कीजिए सुनिश्चित