



राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बारां शहर में कांग्रेस नेता पर हुआ जानलेवा हमला, कांग्रेस के युवा नेता और यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद शर्मा पर बदमाशों ने की फायरिंग, शरद शर्मा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, जब रेलवे ओवर ब्रिज के पास तीन नकाबपोश बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए और उन पर शुरू कर दी सीधे फायरिंग, हालांकि निशाना चूकने से शरद शर्मा बाल-बाल बच गए, नकाब से बदमाशों ने छीपा रखे थे अपने चेहरे, वारदात के बाद बदमाश चार मूर्ति चौराहे की ओर हो गए फरार, जिनकी कुछ तस्वीरें भी आई हैं सामने, वहीइस मामले को लेकर शरद शर्मा ने बारां कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने मामले को गंभीर बताते हुए केस दर्ज कर जांच के दिए निर्देश, इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता शरद शर्मा ने कहा- सुबह के वक्त वह श्रीजी भगवान के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, रास्ते में रेलवे ओवर ब्रिज से वह जब गुजर रहे थे तो तीन नकाबपोश बदमाश एक स्प्लेंडर बाइक पर आए, बाइक थी बिना नंबर की, उन्होंने उन पर जानलेवा हमले की नीयत से किया फायर, लेकिन वह बच गए, इस दौरान शरद शर्मा ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, उनकी बाइक गिराने की कोशिश की, मगर बदमाश भागने में हुए कामयाब


