



दिल्ली में खुले गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत का मामला, राहुल गांधी ने X पर पर पोस्ट की खबर, राहुल गांधी का सरकार पर करारा प्रहार, लिखा- ' यह हादसा नहीं, हत्या है और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता', 'हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई, एक बेटा, एक सपना, माँ-बाप की पूरी दुनिया- सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया, असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है, क्योंकि यहां न इस्तीफ़ा होता है, न सज़ा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है. राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों , नोएडा कार सवार युवराज की मौत का भी किया जिक्र, राहुल गांधी ने लिखा 'गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण…और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा, निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा था बाइक सवार, पीड़ित परिवार ने लगाया था पुलिस पर थानों के चक्कर कटवाने का आरोप, जिम्मेदार लोगों पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
ये भी पढ़े : जिंदा बेटी का पिता ने किया मृत्युभोज, शादी के 2 महीने बाद प्रेमी के साथ भागी, वसीयत से भी बेदखल


