अंता उपचुनाव: क्या मोरपाल सुमन का होगा निष्कासन? जवाब से संतुष्ट नहीं पार्टी! जानें पूरी खबर

6 Feb 2026

अंता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन ने दिया शो कॉज नोटिस का जवाब, BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भेजा नोटिस का जवाब, मोरपाल सुमन के जवाब से संतुष्ट नहीं मदन राठौड़, ऐसे में राठौड़ ने मामले को पार्टी की अनुशासन कमेटी को भेजा, अंता से विधानसभा उपचुनाव हार गये थे मोरपाल सुमन, हार के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सुमन ने लगाया था आरोप, बीजेपी नेताओं पर भीतरघात का मोरपाल सुमन ने लगाया था आरोप, कई नेताओं को हार के लिए ठहराया था जिम्मेदार, मोरपाल सुमन ने पार्टी से की थी उक्त नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लेकिन पार्टी को लिखे लेटर को सुमन ने सोशल मीडिया पर कर दिया था वायरल, वहीं लेटर वायरल करने को पार्टी ने माना था गंभीर अनुशासनहीनता, मदन राठौड़ ने दिया था मोरपाल सुमन को कारण बताओ नोटिस, अब सुमन ने आज दे दिया नोटिस का जवाब, लेकिन मोरपाल के जवाब से संतुष्ट नहीं दिख रही पार्टी, सूत्रों की मानें तो मोरपाल सुमन पर लटकी कार्रवाई की तलवार, जानकारों का दावा पार्टी से मोरपाल का निष्कासन भी है संभव

ये भी पढ़े : जुमे की नमाज दौरान हुआ बड़ा ब्लास्ट, पाकिस्तानी सेना ने किया ये दावा