



Bihar Vidhansabha: बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन टला बड़ा हादसा, विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार जब सदन में कर रहे थे प्रवेश तभी भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिरा, स्पीकर इसकी चपेट में नहीं आए, घटना के बाद विधानसभा परिसर में मचा हड़कंप, सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पहुंचे मौके पर, वही छत के टूटने के कारण उस मार्ग को कुछ देर के लिए किया गया बंद और अन्य सदस्यों की रोकी गई आवाजाही, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी के घायल होने की नहीं है सूचना, बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन का करवाया गया था रिनोवेशन, इसमे हुए थे लाखों रुपए खर्च, इसके बावजूद इसके छत का हिस्सा गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल, इस हादसे को लेकर RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन में भी उठाया मामला उठाया, अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी जांच की बात कही, CM नीतीश भी थे सदन में मौजूद


