



इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर को आज एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर पूरे परिसर को करवाया खाली, सूचना मिलते ही बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं, कोर्ट रूम, जजों के चैंबर्स व अधिवक्ताओं के कक्षों में सघन तलाशी अभियान किया गया शुरू, हाईकोर्ट की सभी सुनवाई फिलहाल कर दी गई स्थगित, बता दें पिछले साल भी हाईकोर्ट को छह बार मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी, जबकि दिसंबर में लगातार पांच दिनों तक धमकी भरे आए थे ई-मेल, लेकिन अब तक धमकी देने वाले आरोपी का नहीं लग पाया कोई सुराग


