प्रेम बाईसा की मौत में नया ट्विस्ट, पिता और केयरटेकर का पॉलिग्राफ टेस्ट करवाएगी SIT !

5 Feb 2026

9 दिन बाद भी नतीजे पर नहीं पहुंची जांच एजेंसी, वेजाइनल स्वाब सैंपल और डीएनए भी जांच के लिए भेजे, विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं होने पर मामले में आ सकता है नया मोड़

मारवाड़ की साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी 9 दिन बाद भी अनसुलझी ही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में जांच के लिए SIT गठित की गई थी, लेकिन जांच एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है और मामले में अभी तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है. लिहाजा अब SIT ने इस केस में पिता वीरमनाथ और केयर टेकर सुरेश का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला किया है. वहीं वेजाइनल स्वाब सैंपल की जांच भी करवाई जा रही है. साध्वी प्रेम बाईसा की डीएनए जांच के लिए वेजाइनल स्वाब के सैंपल की जांच की जा रही है. एफएसएल वेजाइनल स्वाब की जांच में ये देखेगी. इसमें ह्यूमन सीमन मौजूद है या नहीं. अगर सीमन की पुष्टि होती है तो फिर डीएनए मिलान के लिए, जिनको लेकर पुलिस को आशंका है उनके सैंपल लेकर जांच कराई जा सकती है.

ये भी पढ़े : महिलाएं बिकती हैं बिहार में- BJP नेता के बयान पर तेजस्वी के ख़िलाफ़ महिला विधायकों ने खोला मोर्चा

साध्वी प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ का दावा है कि ज़ुकाम और गले में ख़राश की शिकायत पर प्रेम बाईसा को गलत इंजेक्शन दिए जाने से उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. वीरमनाथ ने बताया है कि जोधपुर के आरती नगर में हमारे आश्रम के पास ही कंपाउंडर देवी सिंह रहता है. 28 तारीख़ की शाम उसने दो अलग-अलग शीशियों से दवाइयां भर कर साध्वी को इंजेक्शन लगाया था.

जांच एजेंसी सभी एंगल से जांच कर रही है, लेकिन साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अब जांच में तकनीकी रास्ता अपनाने की कोशिश हो रही है. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी की टीम अब पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवा सकती है. बताया जा रहा है कि पिता वीरमनाथ और केयर टेकर सुरेश का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की संभावना है. हालांकि इससे पहले विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. एसआईटी को उम्मीद है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझ सकती है. अगर विसरा की जांच में जहर की पुष्टि नहीं होती है तो फिर पिता वीरमनाथ और केयर टेकर सुरेश का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा सकता है. एसआईटी ने प्रेम बाईसा के डीएनए सैंपल भी जांच के लिए एफएसएल को भिजवाए हैं.

साध्वी प्रेम बाईसा ने पोस्ट में ये लिखा था
आपको बता दें कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट ने उनकी मौत को संदिग्ध बना दिया है और कई सवाल उठ रहे हैं. साध्वी प्रेम बाईसा ने पोस्ट में अग्नि परीक्षा और न्याय मिलने की बात लिखी है. आदि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत-महात्माओं को पत्र लिखने की बात कही और साध्वी प्रेम बाईसा ने अग्नि परीक्षा देने का जिक्र किया है.

पोस्ट में लिखा गया है कि '' पूज्य सभी संतों को प्रणाम. मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जिया दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म से नहीं है. आज अंतिम श्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है. मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली, मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा. मैंने आदि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा, अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा.''