



बीकानेर में खेजड़ी बचाओ अभियान, 4 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने के बाद हरकत में आई सरकार, आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री के.के. बिश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक पब्बाराम विश्नोई धरना स्थल पर पहुंचे, जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच पहले हुई वार्ता में नहीं निकला था कोई हल, अब सरकार के स्तर पर शुरू हुई वार्ता की कवायद, सोमवार से जारी है आंदोलनकारियों का आमरण अनशन, 500 से ज्यादा लोग बैठे हैं अनशन पर, अनशन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल. दो संतों सहित चार लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, करीब 20 से ज्यादा लोगों का महापड़ाव स्थल पर ही अस्थायी अस्पताल में इलाज जारी, आंदोलनकारियों ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पेड़ सुरक्षा कानून और खेजड़ी कटाई पर रोक को लेकर सरकार गंभीर नहीं


