



राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीएम भजनलाल शर्मा, राहुल गांधी ने आज संसद के मकर द्वार पर बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को कहा था “गद्दार दोस्त” , इस पर अब सीएम भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस की सिख समाज विरोधी मानसिकता एक बार फिर हो गई है उजागर, 1984 के नरसंहार में गांधी परिवार की भूमिका हमेशा से सवालों के घेरे में रही हैं और आज नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में सिख सांसद एवं केंद्र सरकार में माननीय मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्द का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक है, यह केवल एक सांसद का अपमान नहीं, बल्कि सिख समाज के शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर आघात है, इस घृणित कृत्य के लिए राहुल गांधी जी को पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए


