



राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने फिर दी गाली, आज राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने दी गाल, धारीवाल ने कहा कि अगर लाखों युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार योग्य नहीं बनाया तो यह युवा आबादी बन जाएगी चुनौती, इस पर सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा- इस देश में एक युवक को छोड़कर सबको मिल गया रोगजार, गर्ग को जवाब देते हुए शांति धारीवाल ने तुरंत कहा- आपकी बात आधी तो समझ आती है और आधी नहीं आती #$$$$ , वही धारीवाल के बात खत्म करने के बाद सरकारी मुख्य सचेतक ने कहा- आदत के मुताबिक धारीवाल ने आज सदन में फिर दी गाली, उसे हटाया जाए सदन की कार्यवाही से, इसके बाद सभापति ने गाली को कार्यवाही से हटाने के दिए आदेश, सोशल मीडिया पर धारीवाल का वीडियो हो रहा है वायरल, हालाँकि पॉलिटॉक्स न्यूज़ नहीं करता इस वायरल वीडियो की पुष्टि, बता दें कांग्रेस नेता शांति धारीवाल पहले भी सदन में दे चुके हैं गाली, उस वक्त भारी हंगामा हुआ था और उन्हें सदन से मांगनी पड़ी थी माफी


