



प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने एमएलए LAD फंड के दुरुपयोग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बलजीत यादव को किया गिरफ्तार, मंगलवार रात अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली–जयपुर हाईवे, NHAI ऑफिस के पास) से उन्हें हिरासत में लेकर लाया गया जयपुर स्थित ईडी कार्यालय, जहां पूर्व एमएलए बलजीत यादव को पूछताछ के बाद किया गया अरेस्ट, ईडी सूत्रों के मुताबिक, बलजीत यादव पर स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के गबन का है आरोप, जनवरी 2025 में जयपुर, दौसा और बहरोड़ में की गई तलाशी के दौरान मिले अहम दस्तावेज़ और आपत्तिजनक सबूतों के आधार पर की गई यह कार्रवाई, फिलहाल ईडी जयपुर ऑफिस में उनसे आगे की पूछताछ है जारी


