दिल्ली सरकार की दरियादिली, होली-दीपावली पर मिलेगा ये खास तोहफा

3 Feb 2026

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान किया, सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को त्योहारों से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को दी मंजूरी, , लाखों राशनकार्ड धारकों को मिलेगा फायदा, होली-दीपावली पर बिना खर्च के चलेगा चूल्हा, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- यह कदम सरकार की जन-कल्याणकारी सोच का नतीजा, कैबिनेट ने योजना के लिए 242 करोड़ रुपए किये मंजूर, इसी होली पर मिलेगा पहला मुफ्त LPG गैस सिलेंडर, डीबीटी से सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा, पारदर्शिता के लिए सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजेक्शन (डीबीटी) का रास्ता चुना, पात्र राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में गैस सिलेंडर के लिए 853 रुपए सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे

ये भी पढ़े : हिम्मत है तो करवा लो जाँच, गिर जाएगी ये सरकार- भ्रष्टाचार के आरोपों पर डोटासरा का जोरदार पलटवार