स्पीकर पर पेपर उछालना सांसदों को पड़ा भारी, पूरे सत्र के लिए ये दिग्गज 6 सांसद हुए निलंबित

breaking news
3 Feb 2026

लोकसभा से इस वक्त की बड़ी खबर, विपक्ष के 6 सांसद पूरे बजट सत्र से हुए निलंबित, सदन में अनुशासनहीनता और आसान पर पेपर फाड़कर फेकने के आरोप में हुए निलंबित, रूल 3742 के तहत सांसद गौरव गोगोई, टी.एन. प्रतापन, डीन कुरियाकोस, मणिकम टैगोर, राजमोहन उन्नीथन, बेनी बेहनन, गुरजीत सिंह औजला को किया गया निलंबित, सदन की अध्यक्षता कर रहीं मीनाक्षी लेखी ने सातों सांसदों को किया निलंबित, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सातों सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का रखा था प्रस्ताव, विपक्ष के तीखे विरोध के बावजूद प्रस्ताव ध्वनि मत से हुआ पारित, इसके बाद अध्यक्ष ने सभी निलंबित सांसदों को सदन तुरंत छोड़ने का दिया निर्देश, संसद की कार्यवाही कल बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए की गई स्थगित, कांग्रेस ने निलंबन को तानाशाही और बदले की राजनीति दिया करार, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- यह स्पीकर का नहीं, सरकार का है फैसला, संसद के इतिहास में यह दिन है शर्मनाक, विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार की मांग पर सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे की जांच के लिए एक समिति गठन की दी सहमति