



राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे का बयान, वसुंधरा राजे सोमवार को बीकानेर जाते समय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, इस दौरान उन्होंने कहा- पार्टी की मजबूती का आधार कार्यकर्ता हैं, जिनके दम पर भाजपा निरंतर बढ़ रही है आगे, सीकर की पुरानी यादें साझा करते हुए मैडम राजे ने कहा- चेहरे भले ही बदल गए हों, लेकिन संघर्ष और समर्पण आज भी है जीवित, धोद विधायक गोरधन वर्मा की संगठनात्मक मजबूती की सराहना करते हुए वसुंधरा राजे ने भाजपा को बरगद के पेड़ की संज्ञा दी और कहा- अब धोद में विपक्ष नजर नहीं आता, अपने संबोधन के दौरान मैडम राजे ने पुराने साथियों को याद करते हुए कहा- जब हमने राजनीति की शुरुआत की थी, तब सभी चुस्त-दुरुस्त और जवान नजर आते थे, लेकिन अब उम्र का असर दिखाई देने लगा, यह स्थिति अब सभी की हो चुकी है, मैडम राजे ने धोद विधायक गोरधन वर्मा पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा- पहले उनकी विधानसभा को लेकर चुनाव जीतने की रहती थी चिंता, लेकिन अब वे फैल चुके हैं बरगद की तरह, धोद में अब न कांग्रेस बची है और न ही कम्युनिस्ट पार्टी, और सभी कार्यकर्ताओं को गोरधन वर्मा की तरह मजबूत व व्यापक बनने की है जरूरत


