‘…तो मैं राजनीति से ले लूंगा संन्यास’ – राजस्थान कांग्रेस के इस युवा विधायक का बड़ा बयान

rajasthan politics
2 Feb 2026

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी का बड़ा बयान, मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान विकास चौधरी ने केंद्र सरकार और अजमेर सांसद पर साधा निशाना, अपने भाषण में विधायक विकास चौधरी ने मनरेगा का नाम बदलने पर सवाल उठाते हुए कहा- यदि अजमेर सांसद और केंद्रीय मंत्री VB G RAM G (मनरेगा के नए नाम) का पूरा नाम भी बता दें, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे, इसके साथ ही विकास चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा- सरकार नाम बदलने में व्यस्त है, जबकि मजदूरों के चूल्हे बुझाए जा रहे हैं, कांग्रेस को नाम से नहीं, बल्कि मजदूरों और गरीबों के रोजगार छीने जाने से है आपत्ति, विधायक चौधरी ने भारतमाला परियोजना, खाद-बीज संकट और किसानों के लगातार धरनों का जिक्र करते हुए कहा- क्षेत्र के किसान परेशान हैं और उन्हें नहीं मिल रहा कोई समाधान, मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों की जीवनरेखा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी कमजोर, कोंग्रस के इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद