



राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, अंता उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी, पार्टी की छवि धूमिल करने का बताया कारण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन के अंदर मोरपाल सुमन को देना होगा लिखित में जवाब, कुछ दिन पहले अंता उपचुनाव के संबंध में मोरपाल सुमन ने पत्र के जरिए जारी किया था बयान, सरकार में मंत्री, मौजूदा विधायक एवं पूर्व विधायकों सहित बड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति पर फोड़ा था हार का ठीकरा, सोशल मीडिया पर वायरल होने से संगठन में मची थी अफरा तफरी, इतना ही नहीं चुनाव प्रक्रिया पर मोरपाल सुमन ने उठाए थे सवाल, अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, वही पार्टी सूत्रों के अनुसार अगर मोरपाल सुमन संतोषजनक जवाब नहीं देते है तो पार्टी बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें कर सकती है निष्काषित, नोटिस में लिखा है कि आपके विरूद्ध इस तथ्य की जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने अंता उप चुनाव 2025 के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के अनेक दायित्ववान पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के प्रति अनर्गल बिना तथ्य व साक्ष्य के आरोप लगा कर उसे सार्वजनिक किया है, भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी के सक्षम स्तर पर अपनी बात मौखिक या लिखित में कहने का प्रावधान है, परन्तु आपने इस प्रक्रिया का उल्लंघन कर, भाजपा की छवि को धूमिल किया है, आपका उक्त कृत्य पार्टी के संविधान में वर्णित प्रावधानों में अनुशासनहीनता की परिभाषा में आता है, अतः इस कृत्य के लिए आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आपको उक्त आरोप के उत्तर में कोई स्पष्टीकरण देना हो तो आज से तीन दिन के भीतर लिखित में प्रस्तुत कर दें, अन्यथा यह माना जायेगा कि उक्त आरोपों के संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है



