



राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर बोले अशोक गहलोत, आज लोकसभा में राहुल गांधी ने जैसे ही पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब से उनका बयान पढ़ा तो केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उन्हें रोकने के लिए हो गए खड़े, वही इसे लेकर लोकसभा में हुआ भयंकर हंगामा, इस मामले में अब अशोक गहलोत ने कहा- भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में सच सुनने से इतना क्यों डरती है? आज लोकसभा में जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया, तो पूरी भाजपा सरकार घबरा गई, आखिर जनरल नरवणे की उन किताबों में ऐसा क्या छिपा है कि राजनाथ सिंह जी और अमित शाह जी को बार-बार हस्तक्षेप करके उसे दबाना पड़ा? यहां तक कि स्पीकर भी सिर्फ सरकार बचाने में लगे हैं, गहलोत ने आगे कहा- नियमों की आड़ में भाजपा खोखले राष्ट्रवाद का कवच पहन सकती है, लेकिन देश की सीमाओं की सच्चाई को नहीं छिपा सकती, जनता जवाब मांग रही है


