रेखा शर्मा की जीवनी | Rekha Sharma Biography in Hindi

2 Feb 2026

Rekha Sharma Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको रेखा शर्मा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

Rekha Sharma Latest News -  रेखा शर्मा हरियाणा से बीजेपी की राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष हैं. महिला आयोग की अध्यक्ष रहते, उनकी कई उपलब्धियां रही है, जहां उन्हें महिलाओं के अधिकारों के लिए सख्त कदम उठाने वाले व्यक्तित्व के तौर पर पहचान मिली. हालांकि इस समय वह UGC से जुड़े उस विवादित विधेयक की समिति के सदस्य के तौर पर चर्चा में है, जिसे सीधे तौर पर देश में बड़ी जातियों के साथ भेदभाव से भरा व अन्यायपूर्ण माना जा रहा है. इस समिति की सदस्य के तौर पर उनकी यह भूमिका उनकी पुरानी छवि के विपरीत दिखती है, जिसके लिए वे जानी जाती रही है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस विधेयक पर अभी रोक लगा दी गई है. इस लेख में हम आपको रेखा शर्मा की जीवनी (Rekha Sharma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

रेखा शर्मा की जीवनी (Rekha Sharma Biography in Hindi)

पूरा नामरेखा शर्मा
उम्र62 साल
जन्म तारीख01-सितंबर-1963
जन्म स्थानदेहरादून (उत्तराखंड)
शिक्षाबी.ए., मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
कॉलेज-
वर्तमान पदहरियाणा से राज्यसभा सांसद
व्यवसायराजनीतिक
राजनीतिक दलबीजेपी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पिता का नामपदम सैन शर्मा
माता का नामपुष्पावती
पति का नामलेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम शर्मा
बेटें का नाम-
बेटी का नाम-
स्थाई पताफ्लैट नंबर 1, टावर 5, टाइप 7, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली
वर्तमान पताफ्लैट नंबर 1, टावर 5, टाइप 7, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली
फोन नंबर9779199509
ईमेलsharmarekha[dot]63[at]sansad[dot]nic[dot]in

रेखा शर्मा का जन्म और परिवार (Rekha Sharma Birth & Family)

रेखा शर्मा का वर्ष 1964 में हुआ था. उन्होंने वर्ष 1983 में डीएवी कॉलेज, देहरादून से स्नातक किया है. रेखा शर्मा धर्म से हिन्दू है. रेखा शर्मा पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है.

रेखा शर्मा का राजनीतिक करियर (Rekha Sharma Political Career)

रेखा शर्मा हरियाणा बीजेपी की प्रखर नेत्री रही है. उनकी राजनीति यात्रा हरियाणा के पंचकूला भाजपा की जिला सेक्रेटरी से शुरू हुई. बाद में, उनकी वाक् कौशल को देखते हुए उन्हें पार्टी की ओर से मीडिया विभाग भी दे दिया गया. हालांकि उनकी शिक्षा भी मीडिया से संबंधित थी, चूँकि उन्होंने एडवरटाइजिंग में डिप्लोमा किया था.

रेखा शर्मा को वर्ष 2015 में राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य के तौर पर नियुक्ति मिली. इसी के बाद, नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध के कारण उन्हें तीन वर्ष बाद, 7 अगस्त, 2018 को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम थी, जो भाजपा की सदस्य थी. रेखा शर्मा का कार्यकाल 7 अगस्त 2024 को पूरा हो गया, जिसके बाद इस पद पर विजया किशोर राहटकर को नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष रहते, रेखा शर्मा प्रायः मीडिया में छायी रही थी. कभी अपने बयान को लेकर, तो कभी अपने ऐतिहासिक काम को लेकर. एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रहते उन्होंने महिलाओ के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण को करीब से समझने और उन्हें न्याय दिलवाने के लिये अनेको संस्थानों का दौरा किया. वे देश के कई जेलों, मानसिक अस्पतालों, प्रतिष्ठानों में जाकर महिलाओ की स्थिति को देखा और उनके सुधार के लिए ठोस कदम उठाये. उन्होंने मुस्लिम पुरुषो के द्वारा हिन्दू स्त्रियों को प्रेम जाल में फ़साने को लेकर लव जिहाद का भी अपने बयान में जिक्र किया है और इस दिशा में सरकार को कुछ ठोस कदम उठाने को भी कहा.

रेखा शर्मा के कार्यकाल में आयोग की ताकत में कई गुना वृद्धि भी हुई. जैसे पहले आयोग के आदेश के बाद यदि प्रशासन या पुलिस कोई ठोस कार्यवाही नहीं करता था तो आयोग केवल सरकार के पास उसकी शिकायत की सिफारिश कर सकता था, पर उनके कार्यकाल में आयोग की शक्ति में कई गुनी वृद्धि हुई है. अब आयोग की अध्यक्ष ऐसी परिस्थिति में स्वयं एक्शन ले सकती है, और संबंधित अधिकारी या थाने पर सीधे जुर्माना का एलान कर सकती है.

रेखा शर्मा के कार्यकाल पूरा होते होते हरियाणा में विधानसभा चुनाव का भी समय हो गया. राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने भी एक बार राज्य की राजनीति में इंट्री ले ली. इसी क्रम में उन्होंने इसराना सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. जीत के बाद, वे राज्य की नायब सैनी सरकार कैबिनेट में शामिल हो गए. नायब सरकार में उन्हें पंचायत एवं विकास तथा भूविज्ञान मंत्री बनाया गया. इसके बाद राज्यसभा की खाली हुई इस सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की सहमति से रेखा शर्मा ने परचा भर दिया. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि जो 10 दिसंबर 2024 था, तक में किसी अन्य ने परचा नहीं भरा. परिणाम यह हुआ कि रेखा शर्मा बिना मतदान के निर्विरोध राज्यसभा की सांसद चुन ली गई. चूँकि उनकी जीत उपचुनाव में हुई है, इसलिए वे इस सीट पर अगस्त, 2028 तक ही रहेंगी.    

विवादित UGC गाइडलाइन तैयार करने वाली 30 सदस्यों वाली संसदीय समिति में रेखा शर्मा भी थीं शामिल

अभी देशभर में यूजीसी की विवादित गाइडलाइन को लेकर बबाल मचा हुआ है. मामला जातिगत भेदभाव से जुड़ा है. लेकिन सरकार के द्वारा नियुक्त इस समिति में कौन- कौन सदस्य है, इसे भी जानना जरुरी है. बता दें, 30 सदस्यों वाली इस समिति मे 21 सदस्य लोकसभा के सांसदों की है, जबकि बाकि 9 सदस्य राज्यसभा सांसदों के है. इन्ही 9 सदस्यों में एक सदस्य रेखा शर्मा भी है. हालांकि फिलहाल मामला अभी कोर्ट में है. देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट ने इस विवादित गाइडलाइन पर रोक लगा दी है.

रेखा शर्मा की संपत्ति (Rekha Sharma Property)

2024 के राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रेखा शर्मा की कुल संपत्ति 5 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको रेखा शर्मा की जीवनी (Rekha Sharma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.