



राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का आज सुबह 7 बजे हुआ निधन, हेम सिंह भड़ाना थे 59 साल के, भड़ाना पिछले करीब पांच महीने से जूझ रहे थे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से, सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अलवर के हरीश हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें किया मृत घोषित, हॉस्पिटल निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया- सुबह 7:00 बजे उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, हेम सिंह भड़ाना का अंतिम संस्कार किया जाएगा दोपहर 12 बजे पैतृक गांव किशनगढ़बास के भगेरी कलां में, अंतिम संस्कार में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत प्रदेश भाजपा के कई नेता होंगे शामिल, मिली जानकारी के अनुसार ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें गुरुग्राम (हरियाणा) के फोर्टिस हॉस्पिटल में करवाया गया था भर्ती, वहां उनका 15 दिन तक चला था इलाज, 5 दिन पहले ही उन्हें लाया गया था घर


